फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बकरीद की नमाज के दौरान मारपीट, जमकर पथराव

Fri, 30 Jun 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बड़हरा बरईपार में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉक्
विज्ञापन
जंगल बड़हरा हड़तोडवां गांव में भिड़े सुन्नी और देवबंदीसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा हड़तोडवां गांव में बृहस्पतिवार को बकरीद की नमाज के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इस दौरान नमाज में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। मारपीट और भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जंगल बड़हरा हड़तोडवां में ईदगाह में सुन्नी पक्ष के लोग नमाज पढ़ रहे थे। इसी दौरान देवबंद पक्ष के कुछ लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों के

कुछ लोगों में किसी बात पर विवाद हो गया।

सूचना पर और लोग मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में बहस मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात को नियंत्रित किया। सूचना पर एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा और सीओ सदर अजय सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत करवाया। पुलिस दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने ले गई है। अजय सिंह चौहान ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें