महराजगंज जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा हड़तोडवां में नमाज पढ़ने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर मामला शांत करवाया।