फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो पक्षों में मारपीट, हमले में तीन घायल

Sun, 30 Mar 2025 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव छपवा में रविवार की शाम दंपती के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव छपवा निवासी अभिमन्यु की शादी नेपाल के मधुकोलवा रूपनदेही में हुई है। अभिमन्यु नेपाल के भैरहवा में एक बैंक में किसी काम के लिए गया था। जहां अभिमन्यु और उसके ससुर मुक्ति प्रसाद के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। उसके बाद अभिमन्यु घर चला आया। रविवार की शाम लगभग पांच बजे अभिमन्यु का साला ओंकार उर्फ अमृत अपने दोस्तों के साथ छपवा अपने बहन के घर आया।
घर पर अभिमन्यु का भाई अभिषेक मिला जिसे ओंकार और उसके दोस्तों ने मिलकर मारने लगे। इस दौरान ओंकार ने अभिषेक को धारदार हथियार से मार दिया, जिससे वह घायल हो गए चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के अभिषेक 22 निवासी छपवा व दूसरे पक्ष के राहुल वर्मा 20 और विकास मल्लाह 21 निवासी दरखसवा रुपनदेही नेपाल घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेपाल के दो लोगों को हिरासत में ले लिया बाकी लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गए। पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार के अनुसार, दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें