फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। नगर पंचायत परतावल कस्बे में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आकर एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चलाने लगे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को परतावल कस्बे में रहने वाले गोलू और हाजरा के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले बच्चों के बीच केवल विवाद हुआ, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों बच्चे आपस में झगड़ने लगे। बच्चों के शोर-शराबे की आवाज सुनकर उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बच्चों के विवाद को सुलझाने के बजाय दोनों पक्षों के बड़े लोग भी आपस में उलझ गए, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और मारपीट होने लगी। सड़क पर काफी देर तक हंगामा और मारपीट होती रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें