फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कैडेट्स ने ड्रिल से लेकर नेविगेशन, हथियार प्रशिक्षण प्राप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। 102 यूपी बटालियन के द्वारा गुरली में आयोजित सीएटीसी-175 प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन कैडेट्स ने ड्रिल से लेकर नेविगेशन, हथियार प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान खेल प्रतिभा बढ़ाने के लिए प्रशिक्षकों ने कैडेट्स के साथ वॉलीबॉल का मैच खेला।
विज्ञापन

दिन की शुरुआत ड्रिल और शारीरिक प्रशिक्षण के साथ हुई। कैडेट्स ने पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। सुबह के सत्र में कैडेट्स को मार्चिंग, सावधान एवं विश्राम जैसी ड्रिल गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। इस सत्र का उद्देश्य कैडेट्स में शारीरिक चुस्ती, आदेशों के पालन, एकाग्रता और सामूहिक तालमेल को बेहतर बनाना रहा। नियमित अभ्यास के माध्यम से कैडेट्स ने सैन्य अनुशासन के महत्व को समझा।
एएनओ की ओर से एकता एवं अनुशासन की कक्षा संचालित की गई, जिसमें बुनियादी अवधारणाओं को समझने का अवसर मिला। इस प्रकार के प्रशिक्षण से उनमें परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेने और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने पर जोर दिया गया। उसके उपरांत आईटीआई की टीम ने कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के कौशल विकास करने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने आईटीआई की टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें