फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की वजह से बुखार उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े

Tue, 19 Jun 2018 12:38 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
गर्मी की वजह से बुखार उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पिछले कई दिनों से हर रोज तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। इसका लोगों के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव व उमस भरी गर्मी के चलते उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ गई है। जिला अस्पताल में औसतन हर रोज करीब 600 मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। तन को झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल में कोठीभार के संदीप (8), धनेवा-धनेई के कैलाश (7), बरवां खुर्द के आशीष (4) उल्टी-दस्त पीड़ित होने के बाद भर्ती हुए हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ज्यादातर मरीजों को डॉक्टर इलाज के बाद घर जाने की छुट्टी दे दे रहे हैं। गंभीर हालत होने पर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परतावल के आनंद (5), मोहनापुर के इब्राहीम (2), बागापार की सुधा (2), दरहटा के विभव (14), अमहवां के मोहम्मद यासीन (2), करमहां की रूबी (1) भी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इन सभी लोगों के परिजन अस्पताल के बरामदे में बैठकर बच्चों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टर एएम भास्कर ने बताया कि दिन में तपिश और गर्म हवाओं से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे डिहाइड्रेशन हो जाता है। ऐसे में उल्टी, दस्त की बीमारी हो जाती है। पानी की अधिक कमी कभी कभी मौत का कारण बन सकती है। इन दिनों में भरपूर पानी पीने के बाद ही बाहर निकलना चाहिए। इस मौसम में खरबूजा, तरबूजा, खीरा का सेवन करना चाहिए। बासी भोजन करने से परहेज करना चाहिए।जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। वार्डो में मरीजों की देखभाल के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। प्रयास यह है कि सभी का बेहतर इलाज हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें