फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ब्लॉकों में ‘जननी सुरक्षा’ की प्रगति खराब

Tue, 19 Jun 2018 12:35 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
चार ब्लॉकों में ‘जननी सुरक्षा’ की प्रगति खराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने सोमवार को सदर सीएचसी सभागार में जिले के सभी सीएचसी अधीक्षक, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और ब्लॉक एकाउंटेंट के साथ बैठक की। जिसमें जननी सुरक्षा योजना की खराब प्रगति पर निचलौल, सदर, पनियरा, और बहदुरी सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई। 
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मरीजों को दिलाने का निर्देश दिया।उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जननी सुरक्षा योजना, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, सब सेंटर पर भेजे जाने वाले धन के खर्च, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति के खर्च के बारे में विस्तार से चर्चा किया। एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत निचलौल, पनियरा, बहदुरी और सदर ब्लॉक में संस्थागत प्रसव की सबसे खराब स्थित है। उन्होंने सभी सीएचसी अधीक्षक को सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पताल में होने वाले प्रसव की रिपोर्टिंग कर कार्यालय को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों का भुगतान लक्ष्मीपुर और मिठौरा ब्लॉक में सबसे खराब है। उन्होंने तत्काल भुगतान कराने का निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह ने कहा कि सभी सब सेंटर पर भेजे गए धन को ठीक ढंग से खर्च किया जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ के ट्रेनर परमेश व अमित अवस्थी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डॉक्टर राकेश श्रीवास्तव, डॉक्टर राजेश द्विवेदी, सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें