फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कर वसूली के लिए बीस हजार व्यापारियों को आरसी जारी, मची खलबली

Wed, 27 Dec 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बीस हजार व्यापारियों से कर वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। वर्ष 2018 से पहले के मामले को लेकर शुरुआत में ऑनलाइन नोटिस जारी की गई थी, लेकिन जीएसटी विभाग को इसका जवाब नहीं मिला। ऐसे में अब आरसी जारी कर दी गई है। इससे व्यापारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महिनिया के राजेश, सवना के ब्रह्मदेव, महुअवा के रामस्वरूप, हरपुर के मोलई व सुंदर, रूदलापुर के दिनेश, सिसवा अमहवा के राधेश्याम, बडहरा रानी के रामयादव समेत अन्य व्यापारियों को 50 हजार से एक लाख रुपये तक की आरसी जारी हुई है। कर निर्धारण के लिए नोटिस जारी की गई थी। खरीद बिक्री से संबंधित प्रपत्र विभाग में जमा करना पड़ता है। समय बीतने के बाद जवाब विभाग को नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्रवाई की गई है। आरसी के निस्तारण के लिए व्यापारी संबंधित अधिवक्ता से संपर्क कर रहे हैं।
मंगलवार को शहर में अधिवक्ता राधेश्याम गुप्त के कार्यालय में तमाम व्यापारी पहुंचे थे। सभी प्रपत्र को दिखाते हुए समस्या के बारे में चर्चा कर रहे थे। यहां पहुंचे व्यापारी काशीराम प्रसाद ने कहा कि जीएसटी लगने के पहले का यह मामला है। अब तो जीएसटी भी समय से फाइल की जा रही है। यह समस्या इस वजह से हो गई की विभाग मोबाइल व ईमेल पर नोटिस भेजकर खामोश हो जाता है। ईमेल की जानकारी नहीं होने पर यह समस्या हो गई। अब तो आरसी जारी हो गई है। इसी तरह से रूदलापुर के कारोबारी दिनेश भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कारोबार में नियम कानून की अड़चन होने से समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें