महराजगंज। सदर ब्लाॅक परिसर में मंगलवार को रवी किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें किसानों को कम लागत में उन्नत खेती का तरीका बताया गया। साथ ही फसलों में लगने वाले रोग से बचाव के की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ई. विवेक गुप्ता ने संचालित योजना के बारे में जानकारी दी। नई तकनीकि के माध्यम से कम लागत से अधिक उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सहायक विकास अधिकारी कृषि पीएन पासवान ने किसानों को सरसों की खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसान निश्चित दूरी के साथ बुआई करें तो सरसों की पैदावार बढ़ेगी। उन्होंने सरसों की खेती में लगने वाले किट के अलावा अन्य कीटों से बचाव के बारे में विस्तार से जानारी दी। खाद्य सुरक्षा मिशन सलाहकार साहिद अली ने मसूर, मटर सहित अन्य दलहन की खेती के बारे में जानकारी दी। साथ ही उसमें लगने वाले रोग से बचाव का तरीका भी बताया। संजय पटेल ने बीज अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी राजेश कुमार, प्रमोद पासवान, राम नरायन सिंह, विधिनरायन, व्यास मुनी, रामनाथ, नागेंद्र, अशोक, मारकंडेय मौजूद रहे।