फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लग्जरी गाड़ियों से हो रही खाद की तस्करी

Wed, 21 May 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र में खाद की तस्करी में लग्जरी वाहनों का उपयोग हो रहा है। बीते दिनों स्कॉर्पियो से 13 बोरी खाद बरामद हुई थी। तस्कर पहले से ही भारतीय क्षेत्र में काम एकत्र का मौका देखकर नेपाल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय क्षेत्र में धान की नर्सरी तैयार हो रही है। इसमें डीएपी की जरूरत है। ऐसे में एक नंबर से खाद प्राप्त कर उसे नेपाल भेज दिया जाता है। इन दिनों में समितियों पर खाद आते ही भीड़ लग जा रही है। यहां तो नियम कानून के हिसाब से उर्वरक की बिक्री की जा रही है।
खाद समिति से बाहर के आने के बाद से ही खेल शुरू हो जाता है। 100 रुपये प्रति अधिक देकर तस्कर खाद खरीद लेते हैं। इसके एकत्र कर नेपाल पहुंचा देते हैं। बीतें दिनों स्कार्पियों में खाद बरामद हुई थी।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो तस्कर मांग के हिसाब से डीएपी सरहद पार करने में जुट गए हैं। सख्ती होने पर ये कुछ दिन खामोश हो जाते हैं, इसके बाद अपना धंधा शुरू कर देते हैं। सूत्रों की माने तो भारत नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बा, दो नंबर गली, शेख फरेंदा, तिलहवा, सुंडी, खनुआ, भगवानपुर, श्यामकाट, अशोगवा, कनरी-चकरार, झिगटी, शिवतरी, पहाड़ी टोला, रेहरा-अहिरौली, पैसियां नाकों से खाद की तस्करी की बात कही जाती है।
इस पर रोकथाम के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती है, लेकिन मौका देखकर तस्कर अपना काम कर लेते हैं। नेपाल के करमहवा, मर्यादपुर, नौड़िहवा, गोनहा, बेथरी, बैरघाट, रायपुर, अमवा, मकरी, दुर्गवलिया, शिवपुर, बरेवा, आमा, परसा, हाटी बनगाई, भैरहवा, छपिया, धकधई, पिपरहिया आदि गांवों में तस्कर भारतीय खाद पहुंचाते हैं।
सूत्रों की माने तो तस्कर कैरियरों के माध्यम से एक से दो बोरा दिन भर धीरे-धीरे मंगाते हैं। नेपाल में स्टाक होने के बाद मांग के हिसाब से रेट तय होता है। मांग बढ़ने पर रेट बढ़ा दिया जाता है। खास बात यह है कि खाद की बोरी नेपाल में जितनी दूर जाएगी, उसका रेट भी उसी हिसाब से बढ़ जाता है।
नो मेंस लैंड से थोड़ी दूरी पर नेपाली नागरिकों का खेत है। कभी कभार अगर कोई सुरक्षा कर्मी रोकता है तो उसे निजी काम के लिए ले जाने की बात कर कैरियर चले जाते हैं। पगडंडियों के रास्ते कैरियर हमेशा जाते हैं।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र में कब कहां कितनी खाद बरामद हुए एक नजर में
तीन जनवरी 2025 को परसामलिक पुलिस ने 40 बोरी यूरिया बरामद किया।

चार अप्रैल 2025 को ठूठीबारी पुलिस ने तीन बोरी यूरिया खाद बाइक बरामद की।

आठ अप्रैल 2025 को बरगदवा पुलिस ने पिपरा गांव से सात बोरी यूरिया खाद बरामद किया।

11 अप्रैल 2025 को ठूठीबारी पुलिस ने भरवलिया-लक्ष्मीपुर मार्ग 11 बोरी यूरिया खाद व तीन बाइक बरामद की।

21 अप्रैल 2025 को सोनौली पुलिस ने हरदीडाली के मुरदहिया घाट से 06 बोरी यूरिया व दो बाइक बरामद की।

पांच मई 2025 को सोनौली पुलिस ने श्यामकाट बाग के पास नौ बोरी यूरिया व तीन बाइक बरामद की।

छह मई 2025 को सोनौली पुलिस ने श्यामकाट बाग थाना सोनौली से 15 बोरी यूरिया खाद दो बाइक, स्कार्पियो बरामद की।

सात मई को बरगदवा पुलिस ने बरगदवा सागौन बगीचा के पास से 05 बोरी यूरिया खाद बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें