फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिली महिला सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर सफाईकर्मी शांति देवी को निलंबित कर दिया है। शांति देवी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गई थी। लापरवाही के आरोप और उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 29 नवंबर को घुघली के ग्राम पंचायत जोगिया में संभावित आगमन निर्धारित है। इसको देखते हुए ग्राम पंचायत क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई के लिए विकास खंड के सभी सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने ग्राम पंचायत जोगिया में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण तो तैनात सफाईकर्मी शांति देवी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिलीं। महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के समय अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्हें शासनादेशों और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का दोषी पाया गया।
विज्ञापन

इसके आधार पर सफाई कर्मी को शांति देवी को निलंबित कर दिया गया। डीपीआरओ ने निर्देश दिया है निलंबन के दौरान शांति देवी को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सदर कार्यालय से संबद्ध रखा जाएगा। मामले की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें