फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुष्प देकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत यातायात पुलिस ने महिला एनसीसी कैडेटों के साथ सक्सेना चौक पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को पुष्प देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। छोटी सी लापरवाही भी गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। अभियान में महिला एनसीसी कैडेटों की सहभागिता के माध्यम से लोगों तक सुरक्षा और जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया। महराजगंज पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें