फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्राइस्ट द किंग चर्च में ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया गया

Mon, 04 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। क्राइस्ट द किंग चर्च नौतनवा में रविवार की शाम ख्रीस्त राजा का पावन पर्व ईसाई समुदाय के लोगों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। गोरखपुर धर्म प्रांत के कैथोलिक विशप थॉमस थिरूतिमट्टम की अगुवाई में प्रभु यीशु मसीह के अनुयायियों ने चर्च में प्रार्थना कर प्रकाश यात्रा निकाली। प्रकाश यात्रा में समुदाय के लोग प्रभु यीशु का भजन करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


ख्रीस्त राजा के पर्व पर क्राइस्ट द किंग चर्च में ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु मसीह का भजन कर समस्त मानव जाति की भलाई के लिए प्रार्थना की। विशप थॉमस थिरूति मट्टम ने बाइबल से प्रवचन कर प्रभु यीशु के जीवन का गुणगान करते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह मानव जाति के उद्धार के लिए जन्म लिया। उन्होंने दूसरों की भलाई के लिए क्रूस पर जाकर शूली पर चढ़ गए। प्रभु यीशु सत्य के मार्ग पर चलने, नफर न करने, दूसरों को पीड़ा न देने और दूसरों की भलाई करने की शिक्षा दी। यीशु मसीह के शिक्षा को ग्रहण कर अपने जीवन का मार्ग प्रसस्त करें। इस दौरान धर्म प्रांत के पुरोहितों ने भी प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके दिए गए शिक्षा को ग्रहण कर सत्य के मार्ग पर चलने के लिए कहा।

प्रभु यीशु मसीह की मूर्ति की झांकी तथा मरियम और सेंट जोसफ की झांकी सजाई गई। यात्रा छपवा तिराहा से होकर नौतनवा कस्बे के पुरानी नौतनवां चौराहे तक गई। प्रकाश यात्रा में समुदाय के महिलाएं, युवक, युवतियां, बच्चे हाथ में कैंडिल लेकर प्रार्थना गीत, भजन करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर पल्ली पुरोहित, फादर सोबिन फादर सीबी चंद, फादर अनीश, फादर राजेश, फादर एलेक्स, फादर फ्रांसिस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें