फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेल जाने के डर से प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका से की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। प्रेमिका के गर्भवती होने के बाद शादी करने से इन्कार कर रहे प्रेमी के अंदर जेल जाने का खौफ इस कदर बैठा कि 24 घंटे के अंदर शादी करने के लिए तैयार हो गया। दोनों परिवार की रजामंदी से शुक्रवार को प्रेमी युगल ने श्यामदेउरवां कस्बा स्थित विष्णु मंदिर में शादी रचा ली। इसके बाद दोनों परिवार के बीच उपजा विवाद भी खत्म हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के उसे गांव के युवक ने बेटी को प्रेम जाल में फांस कर महीनों तक उसका यौन शोषण करता रहा। बेटी के गर्भवती होने के बाद भी वह मिलता-जुलता रहा। उन लोगों को जब पता चला बेटी छह माह की गर्भवती है तो युवक पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया। मगर, युवक व उसके परिजन शादी से इन्कार कर रहे थे।
उधर, पीड़िता की मां के थाने में तहरीर देने की जानकारी जब युवक के परिजनों को हुई तो उन्होंने शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, पीड़ित पक्ष कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। आपसी सामंजस्य से दोनों पक्षों ने लिखित स्प से समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें