फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्राइम ब्रांच व कोल्हुई ने पुलिस ने छह पत्थरबाजों को उठाया

Sat, 07 Dec 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के बेलौही में स्थित एक भट्टे से क्राइम ब्रांच व कोल्हुई पुलिस टीम द्वारा छापा डाल कर 6 पत्थरबाजों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को 6 पीलीभीत निवासी पत्थरबाजों को क्राइम ब्रांच व कोल्हुई पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। बीते दिनों जनपद के एक नगर में हुए चोरी के मामले में पुलिस टीम ने उक्त लोगो को संदेह पर उठाया है। थानाध्यक्ष कोल्हुई सत्येंद्र रॉय के अनुसार क्राइम ब्रांच टीम के नेतृत्व में संयुक्त रुप से आधा दर्जन पत्थरबाजों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


दुष्कर्म के मामले में आरोपी को जेल
कोल्हुई। क्षेत्र के एक गांव मे दो दिन पूर्व हुए नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित को पुलिस ने जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार गांव के ही युवक द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म की शिकायत परिजनों ने पुलिस से किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित युवक तौफीक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर तलाश में लगी हुई थी। शुक्रवार को आरोपित युवक को पुलिस ने उसके गांव के चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कोल्हुई सत्येंद्र राय के अनुसार नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित युवक को गिरफ्तार के जेल भेजा गया है।

मारपीट के मामले में तीन के विरुद्ध केस दर्ज

सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेगवां में शुक्रवार को घरेलू विवाद में एक ही परिवार के सदस्यों में मारपीट हो गई। मामले पीड़िता संध्या के तहरीर पर सिंदुरिया पुलिस ने छोटक, अंगद व सुमन के विरुद्ध देर शाम केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के अनुसार पीड़िता तहरीर के आधार पर छोटक, अंगद व सुमन के विरुद्ध मार-पीट का केस पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें