फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिता नेपाल में करते अनाज का कारोबार, बेटा सोना तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता नेपाल में करते अनाज का कारोबार, बेटा सोना तस्करी
विज्ञापन


महाराजगंज के युवक की नेपाल में ननिहाल, पिता करते अनाज का कारोबार

तालग्राम (कन्नौज)। सोने की ईंटें लेकर कार से दिल्ली जाते समय पकड़े गए महाराजगंज के युवक का नेपाल कनेक्शन जांच में अहम कड़ी बनकर सामने आया है। नेपाल में उसकी ननिहाल बताई जा रही है और पिता नेपाल में ही रहकर अनाज का कारोबार करते हैं। अब जांच एजेंसियों के लिए अहम कड़ी बन गई है।

कस्टम विभाग टीम की पूछताछ में महाराजगंज के ठूठीबारी निवासी संदीप जायसवाल के तार नेपाल से जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि नेपाल के जिला पाल्पा के हुंगी निवासी सरोज पंथ की बुआ के पड़ोस में ही संदीप का ननिहाल है। वहीं, रहकर संदीप के पिता संतोष जायसवाल अनाज की खरीद और बिक्री का कारोबार करते हैं, जबकि सरोज पंथ का वहां जेसीबी मरम्मत का वर्कशॉप है। इसके चलते उसका नेपाल आना-जाना और वहां के लोगों से संपर्क होना बताया जा रहा है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पारिवारिक रिश्ता तस्करी के नेटवर्क से जुड़ने की वजह बना या दोनों के संपर्क का कोई अन्य कारण था। जांच एजेंसियां नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई हैं। उसके मोबाइल संपर्क और आवाजाही से भी कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इनसेट
सोने की ईंटों के वजन में 10.89 ग्राम का अंतर, तौल ने बढ़ाया शक
पुलिस की सरकारी कार से टक्कर के बाद पकड़ी गई सोने की ईंटों को लेकर जांच में नया तथ्य सामने आया है। बताया जा रहा है कि ईंटों पर दर्ज वजन और मौके पर की गई तौल में 10.89 ग्राम का अंतर मिला है, जबकि 1102.83, 889.96, 964.05, 1008.73, 1055.91, 1026.43, 907.65, 1077.83, 882.91,1121.02 ग्राम वजन लिखा है, जिसके हिसाब से कुल वजन 10 किलो 37 ग्राम 32 मिली ग्राम है। सराफा व्यापारी के तौल के समय 10 ईंटों का वजन 10 किलो 26 ग्राम 43 मिलीग्राम बताया, जबकि जांच में सोना शुद्ध 24 कैरेट का मिला।
-
नेपाल से दिल्ली जा रही थी सोने की खेप
सूत्रों से हुई जानकारी में नेपाल जिला पाल्पा के हुंगी निवासी सरोज पंथ सोने की खेप लेकर गोरखपुर आया था। उसने पूछताछ में बताया कि वह जेसीबी वर्कशॉप के लिए पार्ट खरीदने दिल्ली के लिए एक दिन पहले नेपाल से निकला था। महाराजगंज निवासी रियाज और संदीप भी उसके संपर्क में थे, जबकि संदीप ने 10 हजार रुपये में कार किराए पर दिल्ली जाने की बात कहकर जांच से भटकाने का प्रयास कर रहा है। इतना स्पष्ट हुआ है कि सोना नेपाल से दिल्ली जा रहा था।

इनसेट
सपा मुखिया ने एक्स पर किया पोस्ट, दस दिखाया, सोलह गटकाया....
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर तीखा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि दस दिखाया, सोलह गटकाया, भाजपा पुलिस की माया। कन्नौज में पुलिस की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में सोने की तस्करी का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार टक्कर लगने के बाद जब कार सवार भागने लगे तो पुलिस ने पीछा करके उन्हें पकड़ा और तलाशी के दौरान गाड़ी से 26 सोने की ईंटें बरामद हुईं। आरोप लगाया गया कि 10 ईंटें दिखाई, 16 गटकी, 26 मिली। सोशल मीडिया पोस्ट पर सपा मुखिया की पोस्ट के बाद मामला गरमा किया। इसके बाद पुलिस ने खंडन किया। पुलिस का कहना है कि कार की तलाशी के दौरान कुल 10 सोने के बिस्किट मिले, वीडियो ग्राफी और जीएसटी टीम की मौजूदगी में नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन


वर्जन
कस्टम सीमा शुल्क निवारण अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि अभी जांच चल रही है। कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने पर कमिश्नर की ओर से पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें