फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
ठूठीबारी/निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सुकडहर गांव में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र झुलस गए।
विज्ञापन

दोनों की हालत नाजुक देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बाप, बेटे की स्वास्थ्य जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सुकडहर निवासी श्रीकांत यादव (57) घर के पीछे मोटर लगे पंप पर नहाने पहुंचे थे। स्वीच ऑन करने के दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। वहीं कुछ दूर पर खड़े बेटे संतोष यादव (23) पिता को अचानक मोटर पंप पर अचेत देख तत्काल पास पहुंच गया।
विज्ञापन

इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। फिर कुछ देर बाद बाप बेटे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें