सोनौली। नेपाल-भारत के शैक्षणिक संस्थानों के फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ कानपुर के अभिषेक यादव को बीते दिनों गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस ने चितवन जिले के कॉलेज कोच नामक संस्थान के निदेशक को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पता चला की निदेशक को कानपुर का युवक फर्जी प्रणाम पत्र देने आया था। उसके पास नेपाल के साथ भारत के एमिटी यूनिवर्सिटी, जवाहर लाल नेहरू टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, छत्रपति शाहू जी महाराज, आसाम हायर सेकेंडरी, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, आंध्र यूनिवर्सिटी, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, त्रिभुवन विश्व विद्यालय जैसे बड़े संस्थानों के प्रमाण पत्र फर्जी मिले थे। रूपनदेही डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि कानपुर जिले के नौबस्ता के निवासी अभिषेक यादव को नेपाल और भारत के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों के फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र, स्टांप, होलोग्राम और स्टिकर के साथ बेलहिया बस पार्क से गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच चल रही है। जांच में पता चला की कॉलेज कोच नेपाल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक, हरि प्रसाद कडेल, कालिका नगर पालिका वार्ड नंबर पांच, चितवन को शुक्रवार सुबह चितवन से गिरफ्तार किया गया।