फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एफएटीएफ करेगी विदेशी फंडिंग की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मोतीनगर निवासी विदेशी फंडिंग और पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोपी ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान की विदेशी फंडिंग की जांच में एफएटीएफ (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) की भी एंट्री होने जा रही है। फेमा के तहत कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

मौलाना व उसके परिजनों के 18 बैंक खातों को पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। इसके बाद से ही बैंकों में आए फंड की जांच चल रही है। एफएटीएफ की जांच टीम में शामिल होने के बाद विदेश से आए फंड की जांच का रास्ता और आसान होने की उम्मीद है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के जरिये जांच एफएएटीएफ से सहयोग मांगा है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीन कुमार मिश्र द्वारा फेमा के तहत कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया। मामले के विवेचक ने मौलाना शमशुल हुदा खान व उनके परिजनों के 18 बैंक खातों में जमा 94.23 लाख रुपये फ्रीज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें