फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बकरी चराकर लौट रही किशोरी पर जानलेवा हमला, गटका कीटनाशक

Fri, 19 Jan 2024 08:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। मेघौली गांव में बकरी चराकर घर लौट रही एक किशोरी पर कुछ लोगों ने मामूली बात पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल अवस्था में घर पहुंची किशोरी ने कीटनाशक गटक लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मेघौली निवासी रामाकांत ने पुलिस से बताया कि भांजी और बहन बदैपुरवा गांव के बगल स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच भट्ठे के पास से बकरी चराकर घर लौट रही थीं। इसी बीच कुछ लोग मामूली बात से नाराज होकर लाठी-डंडों से उनपर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। भीड़ जुटते देख धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने किशोरी के चाचा रमाकांत पासवान की तहरीर पर आरोपी जलालुद्दीन, तकीरुन निशा, जमीरुन निशा और नजीबुन निशा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें