फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती धूप में किसानों ने खेत में की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
तपती धूप में किसानों ने खेत में की प्रार्थना
विज्ञापन

चिउटहा (महराजगंज )। बारिश नहीं होने से किसान ही नहीं सभी लोग परेशान हैं। खेतों में दरार पड़ गई है। धान की रोपाई सूख रही है। इंद्रदेव को मनाने के लिए किसान अपने तरीके से प्रार्थना करने में जुटे हैं। तपती धूप में किसानों ने मंगलवार को खेत में पहुंचकर इंद्रदेव से प्रार्थना की।
विज्ञापन

सिसवां क्षेत्र के मथनिया व बरवा कला गांव के किसान बिरंजी और प्रदीप चौबे खेत में जाकर भगवान सूर्य देव से अपने तप को कम करने की प्रार्थना की। इंद्रदेव से माफी मांगते हुए बारिश के लिए प्रार्थना की। इन दिनों लोग बारिश के लिए कई तरह के टोटके अजमा रहे हैं। किसान बिरंजी ने कहा कि किसी तरह से खेत की रोपाई हुई, अब बारिश नहीं हो रही है। रोपाई सूख रही है। अगर एक सप्ताह तक ऐसे ही हालात बने रहे तो खेत में लगी पूंजी बर्बाद हो जाएगी। किसान प्रदीप चौबे से कहा कि इंद्रदेव से प्रार्थना कर उनको मनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें