विकास भवन परिसर में प्रमाण पत्र किसान को देते सीडीओ रामसिंहासन प्रेम और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
महराजगंज/निचलौल। विकास भवन परिसर में तीसरे चरण का फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र किसानों को दिया गया। सदर क्षेत्र के 1226 किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र मिला। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और सीडीओ रामसिंहासन प्रेम ने पांच किसानों को प्रमाण पत्र दिया।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग का ख्याल रख रही है। किसानों के हित को लेकर सरकार गंभीर है। सबका साथ सबका विकास के संकल्प को लेकर सरकार कार्य कर रही है। सीडीओ रामसिंहासन प्रेम ने कहा कि शासन प्रशासन की ओर से सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है।
ऋण मोचन के दायरे में आने वाले सभी किसानों को लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान डीडीएजी गणेश दूबे, डीएओ आदि मौजूद रहे। तहसील कैंपस में मंगलवार को निचलौल व सिसवा ब्लॉक के 1174 किसानों को विधायक प्रतिनिधि ने ऋण मोचन प्रमाणपत्र दिया। विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र पाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है।
हमने किसानों का कर्ज माफ करने को कहा था सो कर दिया। सरकार में हर गरीब के पास अपना घर व शौचालय होगा। हर पीड़ित को न्याय मिलेगा। कोई भूखा नहीं सोएगा। उन्होंने निचलौल ब्लाक के 562 व सिसवा ब्लाक के 612 किसानों को प्रमाण प्रत्र दिया गया। एडीएम आरपी कश्यप, एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता, पारस नाथ कुशवाहा, अनिल कुमार शुक्ला, अजय कुमार तिवारी, जयकृष्ण, नरेंद्र कुशवाहा, प्रविंद पटेल, राजन गुप्ता सहित किसान व लेखपाल मौजूद रहे।