फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यूरिया लेने समिति पर उमड़े किसान

Tue, 26 Dec 2023 05:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। पेडारी चौराहे पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर में मंगलवार को यूरिया पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही किसानों उमड़ पड़े। 300 बोरी यूरिया आधार व खतौनी पर किसानों को वितरित किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, परसामलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर में मंगलवार को यूरिया खाद के लिए किसानों की भीड़ लग गई। गेहूं की सिंचाई के बाद किसान यूरिया खाद लेने के लिए समिति पर पहुंच गए। किसान शिवसागर चौधरी, राज अग्रहरि, राजकुमार चौधरी, अमरेश चौधरी, प्रमोद यादव, पंकज पांडेय, महबूब अली, सोनू, सगीर ने बताया कि गेहूं की सिंचाई हो चुकी है। समिति पर शुद्ध खाद और सस्ता रेट पर मिलने के कारण भीड़ लग जाती है।
बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के सचिव धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन सौ बोरी यूरिया मिली है। किसानों को खतौनी व आधार कार्ड पर वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें