फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पराली में लगाई गई आग में जल गई किसान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मड़ाई के लिए रखी गई थी धान की फसल
विज्ञापन

चौक बाजार। पड़री खुर्द के छोटे टोले में एक व्यक्ति के खेत में पराली जलाने के लिए लगाई गई आग से एक किसान की फसल जलकर राख हो गई। पिपरा सोनाड़ी गांव के एक किसान ने मंड़ाई के लिए खेत में धान की फसल रखी हुई थी। आग में पशुओं का चारा भी जल गया।
विज्ञापन

मामला मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पड़री खुर्द छोटे टोले का है। गांव के पश्चिम तरफ सिवान में करीब 40 डिसमिल खेत में पिपरा सोनाड़ी निवासी किसान परदेशी गुप्ता का पराली सहित जलकर पूरी तरह राख हो गया। किसान ने भोजन और पशुओं के चारे के लिए धान की फसल को मशीन से न कटवाकर हाथ से काटकर सुरक्षित रखा था। इसी दौरान पड़री खुर्द के एक व्यक्ति ने पराली जलाने के लिए खेत में आग लगा दी। हवा के तेज झोंकों से आग अनियंत्रित होकर सीधे धान के ढेर तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पास-पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग इसे देखकर आग बुझाने में जुट गए लेकिन वह सफल नहीं हुए और फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान परदेशी गुप्ता ने बताया कि धान और पराली जल जाने से घर में भोजन का संकट तो खड़ा हो ही गया है। पशुओं का चारा भी समाप्त हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें