फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूटी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनबरसा गांव के पास सड़क पार कर रहा बुजुर्ग स्कूटी की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को सीएचसी बनकटी ले गए। इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर जंगल निवासी छोटेलाल यादव 65 वर्ष शुक्रवार को दिन में किसी काम से पुरंदरपुर आए थे। सोनबरसा गांव के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही स्कूटी की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए। प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें