फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की सच्ची हितैषी है भाजपा ः सांसद

Tue, 22 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सांसद पंकज चौधरी ने किसानों को केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों व किसानों की सच्ची हितैषी है। जबकि पूर्व की यूपीए सरकार व प्रदेश की सपा सरकार ने केवल छलने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। यह कहना है सांसद पंकज चौधरी का।
विज्ञापन


सोमवार को सांसद पंकज चौधरी पनियरा ब्लॉक के गांगी, डेमरा, हरखपुरा, बेनीगंज, सतगुर, मुजुरी समेत कई गांवों का दौरा किया। लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 8800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बीमा कंपनियों द्वारा निश्चित खरीफ की फसल के लिए दो प्रतिशत प्रीमियम और रबी की फसल के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करना होगा।

पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को सत्ता से बाहर कर प्रदेश में राष्ट्रवादी विचारधारा की सरकार को लाना होगा। तभी प्रदेश के किसानों की पीड़ा कम होगी और विकास का पहिया तेज गति से चलेगा। कहा कि सूबे की सपा सरकार और पूर्व की बसपा सरकार ने प्रदेश को खोखला कर दिया है। दर्जनों विधायक मंत्री भ्रष्टाचार में जेल गए। मंडल अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वीरेन्द्र सिंह, सुभाष विश्वकर्मा, हरिशंकर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद, अवधेश सिंह, राम केवल निषाद, दुर्बल निषाद के आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें