फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली गिरने से किसान की मौत

Mon, 05 May 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के मुड़िला में रविवार की शाम करीब चार बजे बिजली गिरने से खेत में दवा का छिड़काव कर रहे किसान की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस और नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के मुड़िला निवासी संजय यादव (40) गांव से पश्चिम डंडा नदी के किनारे श्मशान घाट के पास सब्जी की खेती किए थे। सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार की शाम सब्जी के पौधे पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। तभी करीब चार बजे तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।
इसी दौरान बिजली बिजली गिरने से संजय यादव गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास के लोग जुट गए और तत्काल एंबुलेंस की सहायता से नौतनवा कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजन अस्पताल से शव घर ले आए। किसान की पत्नी उर्मिला, बेटा विशालदेव (18), किशन देव (16) व बेटी लक्ष्मी (13) का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी उर्मिला रोते-रोते अचेत हो जा रही थीं। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट में पुष्टि के बाद परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें