फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जनरथ बसों का कम हुआ किराया, यात्रियों को राहत

Fri, 27 Dec 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। परिवहन निगम की एसी बसों के किराए में कमी करते हुए विभाग ने नई दर प्रभावी कर दी है। अब लगभग सामान्य रोडवेज बसों के किराए में ही यात्री एसी जनरथ बसों की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

सामान्य बसों में किराया प्रति किलोमीटर 1.30 रुपये लागू है जबकि एसी बसों का किराया दर 1.64 रुपये से घटाकर 1.45 रुपये की दर प्रभावी की गई है।
महराजगंज से एक तो सोनौली डिपो से दो जनरथ बसों का संचालन दिल्ली तक होता है। परिवहन निगम ने महाकुंभ के मद्देनजर एसी बसों के किराए में कमी की है। यह पहला मौका है जब किराया बढ़ाने की जगह घटाया गया है। जनपद से लखनऊ की दूरी 300 किमी के हिसाब से पहले जनरथ से 492 रुपये चुकाने पड़ते थे। वहीं अब महज 435 रुपये लगेंगे, जबकि साधारण बस से 390 रुपये लगेंगे।
महराजगंज डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि जनरथ बसों का किराया निगम के निर्देश पर कम किया गया है। इससे एसी बसों की ओर रुझान बढ़ेगा। महराजगंज डिपो को एक और जनरथ मिल सकती है इसके लिए डिमांड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें