फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल और बिहार भेजी जा रही थी नकली खाद

Sun, 26 Nov 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर में टिकुलहिया मार्ग स्थित एक मकान में चल रहे नकली पोटाश खाद बनाने की फैक्टरी का पुलिस,राजस्व और कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर भंडाफोड़ किया था। फैक्टरी के भंडाफोड़ के बाद शनिवार को पूरे दिन शहर में कई तरह की चर्चा होती रहीं। लोगों के मुताबिक फैक्ट्री में बनाई जा रही नकली पोटाश खाद को आरोपी नेपाल और बिहार भेज मोटी रकम कमाते थे।
विज्ञापन


कार्रवाई में सील नकली खाद बनाने वाली फैक्टरी के आस पास के गलियों और चौराहों पर लोग आपस में चर्चा करते रहे कि यह काला कारोबार बीते कई महीनों से चल रहा था। लेकिन आरोपियों की दबंगई के चलते कोई अपनी जुबान किसी अधिकारी और कर्मचारी के सामने नहीं खुलता था। इसमें बेबस किसान छले जा रहे थे। क्योंकि नकली उर्वरक उनके उत्पादन को प्रभावित करने के साथ ही भूमि को बहुत जल्दी ऊसर बना देता है। अगर पुलिस प्रशासन की टीम मामले की गहराइयों तक जांच करे,तो अभी नकली खाद बनाने और बेचने वाले कई गुनहगार सामने आएंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गई। जबकि टीम की ओर से मामले की गहनता से जांच की जा रही है।जांच में दोषी पाए जाने वाली सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।




नामी कंपनियों के नाम पर लुट रहे किसान
नकली खाद की फैक्टरी का भंडाफोड़ होने के बाद डरे किसान इंद्रजीत, नंदकिशोर, सुरेश, जयप्रकाश आदि ने कहा कि नामी कंपनी के नाम पर किसान लूटे जा रहे हैं। वह अच्छी कंपनी के नाम पर उर्वरक व कीटनाशक खरीद रहे हैं। उसके स्थान पर उन्हें नकली उत्पाद मिल रहा है। इससे फसलों का उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही भूमि पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें