फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों की मारपीट में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत
विज्ञापन

पाइप लगाने के दौरान हुआ था विवाद
घुघली (महराजगंज)। ग्राम सभा बरगदवा माधोपुर में जल निकासी के लिए पाइप लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर ईंट व पत्थर चले, जिसमें कई लोगों को हल्की चोट भी लगी। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मेडिकल कालेज में शुक्रवार की रात को मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदवा माधोपुर निवासी सुदर्शन शुक्रवार को जल निकासी के लिए खड़ंजा खोदकर जमीन के अंदर प्लास्टिक की पाइप डाल रहे थे। इस बीच दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने पाइप को कमजोर बताते हुए मोटा पाइप लगवाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। तभी दोनों पक्षों के दर्जनों लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। जिसमें कमरूद्दीन (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार की रात में मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पत्नी सैफुद्दीन निशा की तहरीर पर सुदर्शन, रामकेवल, राम सवारे, अरविन्द, दीपक, सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई। स्थिति सामान्य है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें