फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंख में डालने वाली ड्राप मिली न खुजली वाली क्रीम

Mon, 17 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में दाद, खुजली, शरीर में लाल दाने, आंखों में लालीपन और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। मेले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को इलाज कराने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

मंगलपुर पीएचसी सुबह 10:41 बजे डॉ. अमित कुमार मरीजों का इलाज करते मिले। विद्यावती देवी ने बताया कि शरीर पर लाल दाने और चेहरे पर खुजली हो रही है। उन्होंने पहले मंगलपुर चौराहे पर स्थित एक दुकान से क्रीम खरीदी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
आरोग्य मेले में पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें कुछ आवश्यक दवाएं और क्रीम दी। वहीं मटेलू ने बताया कि आंख में रंग पड़ने के कारण लालीपन हो गया है। डॉक्टर ने उन्हें जरूरी दवाएं दी, लेकिन आंख में डालने के लिए कोई ड्रॉप नहीं मिली। श्यामदेउरवा पीएचसी 11:58 बजे डॉ. बीजी मौर्य मरीजों का इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन

रामकेश ने बताया कि उनके छह वर्षीय बेटे को खुजली हो गई है। उन्होंने कई जगह इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आरोग्य मेले में डॉक्टर ने कुछ जरूरी दवाएं दीं, लेकिन खुजली पर लगाने के लिए कोई क्रीम नहीं मिली। कबूतरा देवी ने बताया कि चेहरे पर लाल दाने हो गए हैं। आरोग्य मेले में विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी के कारण इलाज में परेशानी हुई।
बहादुरी पीएचसी : 12:30 बजे डॉ. गिरीश चंद मरीजों का इलाज कर रहे थे। बहादुर ने बताया कि उन्हें तेज बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी आ रहा है। इससे उनकी आंखें भी लाल हो गई हैं। डॉक्टर ने उन्हें बुखार और दर्द की दवा दी, लेकिन खांसी की सिरप और आंखों के लिए ड्रॉप नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें