फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर वर्षों तक किया शोषण, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख अतिरिक्त दहेज मांगकर निकाह से किया इनकार, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने ही गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामले में स्थानीय पुलिस से लेकर महिला थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सिंदुरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही युवक से उसकी शादी तय होने के बाद आरोपी विवाह का भरोसा देकर लगातार उसके घर आता-जाता रहा। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर वर्षों तक उसकी इच्छा के विरुद्ध यौन शोषण किया। विरोध करने पर आरोपी हर बार निकाह का भरोसा देकर उसे चुप करा देता था।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र के अनुसार, 26 मार्च 2026 की शाम करीब छह बजे युवती के पिता और रिश्तेदार निकाह की तारीख तय करने के लिए आरोपी के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां युवक और उसके परिजनों ने पहले से तय दहेज के अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर निकाह करने से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर पीड़िता के पिता और रिश्तेदारों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने सबसे पहले सिंदुरिया थाने में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला थाना में भी शिकायत की गई, जहां भी सुनवाई नहीं हुई। न्याय की उम्मीद में उसने पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। अंततः पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें