फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब, एक्स-रे टेक्नीशियन का वेतन रोकने का निर्देश

Thu, 03 Apr 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएचसी मंसूरगंज में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से मरीज परेशान..., शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस खबर का सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने संज्ञान लिया और कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रणविजय सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। निर्देश दिया गया है कि वे दो दिनों के भीतर अपना जवाब साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करें। इस मामले में यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सीएचसी में एक्स-रे टेक्नीशियन की अनुपस्थिति से मरीजों को हो रही असुविधा को लेकर भी सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दोनों अनुपस्थित एक्स-रे टेक्नीशियन का अप्रैल माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही मार्च महीने में किए गए सभी एक्स-रे की संख्या और मरीजों के नाम सहित पूरी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करें। यदि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही मिली तो संबंधित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो दिन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करें। ओपीडी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उनकी उपस्थिति का वीडियो प्रमाण के रूप में बनाकर अधिकृत ग्रुप में शेयर करें। इसके अलावा उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अपने तैनाती स्थल पर नियमित रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। अस्पताल निर्धारित समय पर खोला जाए और किसी भी मरीज को बिना इलाज के वापस न भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें