फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्युत उपकेंद्र के जेई से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई में पूर्व विधायक की शिकायत पर पोल शिफ्टिंग व ट्रांसफार्मर स्थानांतरण में उपकेंद्र के जेई से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पोल शिफ्टिंग व ट्रांसफार्मर स्थानांतरण बिना इस्टीमेट के करने की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री से की थी।
विज्ञापन

शिकायत में लिखा था कि बिजली पोल की शिफ्टिंग और मदनी कॉलेज का ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य बगैर प्रस्ताव और इस्टीमेट बनाए जेई राकेश कुमार कराया है, जिसको लेकर जनता में आक्रोश है। शिकायत के बाद जांच के लिए फरेंदा एक्सईएन ने मौके पर पहुंच कर भौतिक सत्यापन किया। एक्सईएन फरेंदा चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के संबंध में जांच की गई। कमी मिलने पर जेई से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें