फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल विकास मिशन के प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

महराजगंज। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कौशल विकास मिशन के प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उचित जवाब न देने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बैठक में डीएम ने जिले के विभागीय जिम्मेदारों को कंप्यूटर ऑपरेट के साथ बैठकर डाटा की फीडिंग कराने, आकांक्षी ब्लॉकों में विकास व निर्माण योजना के कार्यों को गुणवत्तापरक तरीके से कराने, पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन किए जाने, गांवों व मजरों को सड़क से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास समेत अन्य विभागों के योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आरके पाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह समेत सभी बीडीओ व अन्य विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें