फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आने से गई जान

विज्ञापन
रामजग की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आने से गई जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गांगी बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के केवटलिया टोला में मंगलवार की रात गोरखपुर से आते समय एक व्यक्ति की महेसरा पुल पर पिकअप की चपेट में आने घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
देवीपुर गांव के केवटलिया टोला निवासी रामजग (38) गोरखपुर के बरगदवां में देशी शराब की दुकान के सामने ठेले पर सामान बेचते थे। मंगलवार की रात में वह बाइक से अपने घर देवीपुर आ रहे थे। रास्ते में महेसरा पुल पर पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों के मुताबिक वह हेलमेट नहीं पहने था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया जबकि उसका चालक मौके से भाग गया। रामजग से तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसकी पत्नी शकुंतला का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

--------------
ट्रैक्टर से गिर मजदूर की मौत
मुजुरी। पनियरा थाना क्षेत्र के रामनगर खास में बुधवार को सुबह करीब 9 बजे मिक्सर मशीन पर काम करने गए मजदूर की दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शर्मा पासवान (30) ट्रैक्टर पर लदे मिक्सर मशीन के साथ काम पर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज के पास चालक ने अचानक ब्रेक लिया तो मजदूर मिक्सर मशीन के नीचे गिर कर दब गया। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक से तीन छोट- छोटे बच्चे हैं। थानाध्यक्ष कैंपियरगंज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें