फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन के लिए तैयार किए जाएंगे 1500 वालंटियर

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन के लिए तैयार किए जाएंगे 1500 वालंटियर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के 50 गांवों में मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन परियोजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके तहत चयनित गांवों में समुदाय आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। चयनित सभी गांवों से 30-30 वालंटियरों का चयन कर उन्हें तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि आपदा के दौरान वालंटियरों को बचाव व राहत कार्य में परेशानी न हो।
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुधीर कुमार चौहान ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा है कि जिले के 50 गांवों में मुख्यमंत्री समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन परियोजना का क्रियान्वयन किया जाना है। ऐसे में जिन 50 गांवों का चयन किया जाना है, उनमें आपदा प्रभावित क्षेत्रों के अनुसूचित बहुल गांवों को वरीयता दी जानी चाहिए। ताकि आपदा प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था हो सके। इसके तहत चयनित सभी गांवों से 30-30 वालंटियरों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दलित बाहुल्य गांवों के चयन के लिए उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को पत्र लिखा गया है। चारों तहसीलों में आपदा प्रबंधन के लिए समुदाय आधारित गतिविधियां आयोजित करने के बाबत गांवों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें