फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विश्व युवा कौशल दिवस पर लगाई गई नवाचारी मॉडल की प्रदर्शनी

विज्ञापन
आटीआई का भ्रमण करते जिला​धिकारी। 
विज्ञापन
व्यावहारिक कौशल ही युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाता है: जिलाधिकारी
विज्ञापन


महराजगंज। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को आईटीआई, महराजगंज में कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षणार्थियों के नवाचारी मॉडल एवं रचनात्मक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रशिक्षणार्थियों से उनके प्रोजेक्ट, कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय ज्ञान और कौशल आधारित अर्थव्यवस्था का युग है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल ही युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान वर्षों से देश को कुशल तकनीशियन, इंजीनियर और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं, जो विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सरकारी एवं निजी संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा अनेक युवा स्वयं का उद्यम स्थापित कर रोजगार सृजन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर सीखने की जिज्ञासा, अनुशासित परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। आपके द्वारा तैयार किए गए मॉडल आपकी प्रतिभा, कल्पनाशीलता और नवाचार की क्षमता के सशक्त परिचायक हैं। उन्होंने विश्व युवा कौशल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से अपने कौशल को समयानुकूल विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई महराजगंज दुर्गेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा संस्थान की उपलब्धियों एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने संस्थान में प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं के साथ-साथ अन्य आधारभूत आवश्यकताओं एवं समस्याओं की भी जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने निचलौल, नौतनवा, माधोनगर एवं फरेंदा स्थित राजकीय आईटीआई संस्थानों से संबंधित चिह्नित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण फैशन डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी व्यवसाय की प्रशिक्षणार्थिनी गरिमा चौरसिया का 27.5 मीटर फैब्रिक से निर्मित फ्रिल टेल गाउन रहा, जिसका चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए गोरखपुर मंडल से किया गया है। इसके अतिरिक्त कई अन्य प्रशिक्षणार्थियों के प्रोजेक्ट ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम में जनपद के सभी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, अनुदेशक, प्रशिक्षक, प्रशिक्षणार्थी, कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें