फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कस्बे में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

Wed, 17 Jan 2024 05:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। रामलला के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर प्रधानमंत्री के आह्वान पर बुधवार की सुबह नौतनवा में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। यहां पूर्व चेयरमैन नायला खान के नेतृत्व में महिलाओं ने धार्मिक स्थलों पर पहुंच वहां सफाई कर लोगों को एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन नायला खान ने कहा कि भगवान राम पूरी दुनिया की आस्था के प्रतीक हैं। मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी जाति और धर्मों के लोगों में खुशी का माहौल है। आने वाले 22 जनवरी को स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा भी अपने-अपने घरों पर दीप जलाकर उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता ही भारत की पहचान है। इसे सदैव कायम रखना ही देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस दौरान सरुन्निशा, जलीबुन निशा, लिसी बॉयड, तन्नू डेविड, किसमती देवी, जानकी, साधना, आरती, अकालबुन निशा, नूरजहां मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें