फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भूतपूर्व सैनिकों का मेडिकल कॉलेज में जल्द होगा इलाज

Fri, 29 Mar 2024 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को भूतपूर्व सैनिकों के इलाज के लिए अधिकृत करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मेजर मनोज ने अस्पताल में संसाधनों का जायजा लिया। सब कुछ मानक के अनुरूप होने पर यह सुविधा शुरू की जाएगी। कहा कि यहां भूतपूर्व सैनिकों का इलाज किया जाएगा, जिससे उन्हें बाहर जाने से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अब भूतपूर्व सैनिकों का इलाज होगा। इसके लिए मेजर मनोज सिंह ने शुक्रवार को केएमसी मेडिकल काॅलेज एंड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीयू, आईसीसीयू, एक्स-रे रूम, इमरजेंसी, वार्ड आदि का निरीक्षण किया। मेडिकल स्टाफ से जानकारी ली कि रोजाना कितने मरीज आते हैं और अधिकतर उपचार कराने में पुराने मरीजों को क्या दिक्कत आती है। इसके बाद हॉस्पिटल के सभी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी सीईओ डाॅ. एसएम रफीक से ली।
डाॅ. रफीक ने बताया कि उनके हॉस्पिटल में सभी सुविधा बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जाती हैं। इस अवसर पर हॉस्पिटल के एमएस डाॅ. सुरेश गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, डाॅ. देव चंद्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें