फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई ईवीएम

Tue, 21 May 2019 12:14 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई ईवीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को ईवीएम और वीवीपैट को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलेक्ट्रेट भवन में बने स्ट्रांग रूम में विधानसभावार रखा गया। 
विज्ञापन


मतदान की समाप्ति के बाद रविवार को देर रात तक पोलिंग पार्टियां ईवीएम और वीवीपैट स्ट्रांग रूम में जमा कराती रहीं। इसकी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी निगरानी में जुटे हुए हैं। स्ट्रांग रूम में अनधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित है। एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम को सील किया गया है। ईवीएम व वीवीपैट स्ट्रांग रूम में विधानसभावार रखे गए हैं। उसकी निगरानी व सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। फोर्स की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने बताया कि समय - समय पर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया जा रहा है। सुरक्षा में लगे जवानों को स्ट्रांग रूम व आसपास पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें