फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए सीमावर्ती गांव अमड़ा उर्फ झुलनीपुर और कनमिसवा में मंगलवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और महिला सुरक्षा पर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में रंजू मौर्या ने महिलाओं और बालिकाओं को 1098, 1090, 112, 102, 108 और साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में बताया। साथ ही गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना डर के शिकायत करने की अपील की गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना सहित महिलाओं के हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं को योजनाओं का लाभ उठाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिंका भारती, आशा सबिता पाल, समूह अध्यक्ष रीमा, समूह सखी सिंगारी देवी, अध्यक्ष मीना देवी, स्वास्थ्य सखी बबली, समूह सखी सरिता, पुनीता, सुनीता और प्रमिला देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें