फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूप खिलने के बाद भी गलन बरकरार 12वीं तक के स्कूल दो दिन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को धूप निकलने के बाद भी ठंड से परेशान लोगों को अपेक्षित राहत नहीं मिली। सुबह 9 बजे तक दृश्यता 30 मीटर तक ही रही। नौ बजे के बाद मौसम साफ होने से धूप तो खिली लेकिन गलन भरी सर्दी से निजात नहीं दिला सकी। ठंड के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पछुआ हवा दोपहर पांच किमी प्रति घंटा से शुरू होकर शाम चार बजे तक 10 किमी की रफ्तार तक पहुंच गई। हवा के कारण गलन भरी ठंड ने लोगों को परेशान किया। शाम छह बजे के बाद गलन के साथ साथ कोहरे का घनत्व भी लगातार बढ़ा जो रात आठ बजे तक पूरी तरह कोहरे की गिरफ्त में दिखा। गलन भरी सर्दी की मार से लोगों को पूरे दिन जूझना पड़ा जो शाम होते ही गहरी होती गई।
शाम सात बजे के बाद ही बाजार का सन्नाटा जहां मजबूत हुआ वहीं रात आठ बजे के बाद कोहरे व तेज पछुआ के प्रभाव से वाहन सड़क रेंगते दिखे।
मौसम विभाग का अनुमान है कि गलन भरी सर्दी में किसी तरह के सुधार के संकेत नहीं हैं। कोहरे का घनत्व सुबह शाम बने रहने से शीतलहर से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें