फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना

विज्ञापन
नगर में स्थापित गणेश प्रतिमा।
विज्ञापन
महराजगंज/सिसवा बाजार। गणेश चतुर्दशी के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न हिस्सों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना के साथ उत्सव का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

सुभाष नगर वार्ड में गणेश पूजा हिन्दू युवा समिति की ओर से भव्य आयोजन किया गया। समिति के तत्वावधान में आकर्षक पंडाल सजाया गया, जो रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग कर रहा है। पंडाल में गणपति बप्पा मौर्य के भजनों की मधुर धुनें गूंज रही हैं, जिसने भक्ति का माहौल और गहरा कर दिया है।
विज्ञापन

समिति के आयोजक मंडल में दुर्गेश यादव, आशीष यादव, सर्वेश, कमलेश, बलराम, प्रिंस, हरिकेश और अजय शामिल हैं। समिति के अध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया कि गणेश चतुर्दशी के उपलक्ष्य में भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। बुधवार को सुबह 8 बजे विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का पट्ट खोला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अशोक नगर वार्ड और अमरुतिया में भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई, जहां स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पंडालों को फूलों, लाइटों और रंगोली से सजाया गया, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सिसवा कस्बे में बुधवार को सिद्धिविनायक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना के साथ छह दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हो गया, जिसमें से पांच दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, और छठवें दिन प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। कस्बे के संस्कृत पाठशाला इस्टेट चौक, ब्लॉक रोड, नौका टोला, अमरपुरवां तिराहा, गोपाल नगर,गजरु टोला, हनुमान गढ़ी रोड, फलमंडी, कमानी धर्मशाला रोड व श्रीराम जानकी मंदिर आदि प्रमुख स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फूलों से सुसज्जित पंडालों में स्थापित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें