फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ईओ ने की छापेमारी, 3.5 किलो प्लास्टिक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) के उल्लंघन पर नगर पालिका परिषद ने सख्त कार्रवाई की है। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए नगर पालिका ने शहर में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 3.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम ने बाजारों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक स्थलों पर औचक निरीक्षण किया। प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री और उपयोग को रोकने के लिए प्रभावी ढंग से काम किया। चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या बिक्री करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें