फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पर्यावरण संरक्षण ही पृथ्वी दिवस का सही उद्देश्य

Thu, 23 Apr 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। बुधवार को रोटरी क्लब की ओर से गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज के सभागार में पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संरक्षण करना ही पृथ्वी दिवस का सही उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य था कि यहां उपस्थित समस्त छात्र-छात्राएं अपनी किसी भी विशेष पर्व पर अपने घर के आंगन बाहर या कहीं भी एक वृक्ष अवश्य लगाए और दूसरों को भी वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करें। रोटरी क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि एक वृक्ष 10 पुत्र समान है। वर्तमान समय में अप्रैल माह में ही मैं और जून जैसा स्थिति बना हुआ है यह केवल तो केवल पर्यावरण संरक्षण न होने की वजह से प्रकृति में बदलाव हो रहा है। रोटरी क्लब के सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि एक पेड़ लगाने से हम लोगों को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। रोटरी क्लब के आगामी अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान ने कहा कि आज के दिन हम सभी को वृक्ष लगाने की आवश्यकता है। पूर्व सचिव डॉ. कृष्णा साहनी और कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि जैसे मानव सेवा ईश्वरीय सेवा है वैसे ही वृक्ष लगाना भी एक सेवा का भाव है। गणेश शंकर विद्यार्थी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य कामाख्या जायसवाल ने कहा कि पृथ्वी दिवस 1970 में अमेरिका से प्रारंभ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें