फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड़, तीन के विरुद्ध केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टिकर गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। घुघली थाना की पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ करने एवं दबंगई करने के आरोप में तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवा टिकर निवासी पूजा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की शाम आपस की बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो रही थी, तभी गांव की ही शांति देवी मेरे दरवाजे के सामने अचानक आ गई। इसी दौरान अनजाने में उनको चोट लग गई। थोड़ी देर बाद शांति देवी के परिजन लाठी-डंडे से लैस होकर उसके घर आ धमके। घर के लोग कुछ समझ पाते कि मनबढ़ घर में तोड़फोड़ करते हुए कीमती सामान कूलर, फ्रिज, आलमारी व अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो विपक्षी गाली देते हुए लाठी-डंडे से पीटने लगे, जिससे पूरे परिवार को गंभीर चोट लगी। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए। इस घटना से पूरा परिवार सहमा हुआ है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ऋतिक जायसवाल, राजन जायसवाल एवं प्रकाश जायसवाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि महिला की तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें