फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: माध्यमिक स्कूलों में अभियान चलाकर बढ़ाए जा रहे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के विशेष निर्देश
विज्ञापन

2025-26 में 8500 नामांकन, इस बार 10 हजार लक्ष्य
महराजगंज। जिले के 278 माध्यमिक स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्राथमिक स्कूलों की तर्ज पर स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। 30 अप्रैल तक अधिक से अधिक नामांकन कराने पर जोर दिया जा रहा है। 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के विशेष का निर्देश हैं। डीआईओएस की तरफ से जारी पत्र में 10 हजार छात्रों के नामांकन का लक्ष्य दिया गया है। पिछली बार 8500 छात्रों के नामांकन का लक्ष्य था।
प्रोजेक्ट अलंकार के जरिये राजकीय स्कूलों को विभिन्न मदों में धन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि पहले राजकीय स्कूलों की रंगाई का बजट तक नहीं था। अलंकार के जरिये मरम्मत, नया निर्माण, लैब, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, खेल मैदान, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ मशीन इत्यादि के लिए बजट उपलब्ध कराया गया। इससे स्कूलों में सुविधाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन

शैक्षणिक भ्रमण व कॅरिअर की बढ़ेगी दिलचस्पी
राजकीय बालिका इंटर काॅलेज धनेवा की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय ने बताया कि कॅरिअर मेला, शैक्षिक भ्रमण व किराया भत्ता जैसी सुविधा के जरिये अधिक से अधिक नामांकन का प्रयास किया जा रहा है। राजकीय माध्यमिक बरवां राजा के वरिष्ठ प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने बताया कि स्कूल भवन, लैब, पुस्तकालय, बहुउद्देशीय हाल, स्मार्ट क्लास जैसी सुविधा के साथ कॅरिअर मेला, गणित-विज्ञान किट सुविधा राजकीय के सभी विद्यार्थियों को पिछले सत्र से दिया जा रहा है। इसके सहारे अधिक से अधिक नामांकन का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
राजकीय स्कूलों में अप्रैल से स्कूल चलो अभियान प्रभावी है। प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है। सभी राजकीय माध्यमिक स्कूलों को अधिक से अधिक नामांकन का लक्ष्य दिया गया है।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें