फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर चौकसी बढ़ी

Tue, 26 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत -नेपाल सीमा पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय पुलिस और पीएसी जवानों ने फ्लैग मार्च किया। नो मेंस लैंड से लेकर सीमा के चारों तरफ सघन निगरानी की जा रही है। आतंकी घुसपैठ की खुफिया रिपोर्ट तथा भारत सरकार द्वारा हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार शाम क्षेत्राधिकारी नौतनवा गोपीनाथ सोनी के नेतृत्व में सीमा पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ कस्बे सहित पगडंडियों पर फ्लैग मार्च किया गया। प्रभारी कोतवाल आरके सिंह चौकी प्रभारी भरत यादव आदि फ्लैग मार्च में शामिल रहे।

इस दौरान भारत से नेपाल आने जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध होने पर उनके पहचान पत्र भी देखे जा रहे हैं। सोमवार सुबह से लेकर शाम तक जांच के बाद सात ऐसे लोगों को वापस किया गया जिनके पास भारत या नेपाल में किसी भी देश का पहचान पत्र नहीं था।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर जवानों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।  इसके साथ ही पगडंडियों और दूसरे संपर्क मार्गों पर गश्त बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड के पास जांच के लिए अलग से जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

-केएस. बनकोटी, एसएसबी कमांडेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें