निर्धारित त्रैमासिक वार्ता में एजेंडा में दी गईं समस्याओं का समाधान न करने और बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर बुधवार को सिविल डिप्लोमा इन्जीनियर्स संघ ने कार्यालय अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड 2 पर धरना दिया।
अध्यक्ष करुणाकर त्रिपाठी ने अधिशासी अभियंता को आगाह किया कि सदस्यों की लंबित समस्याओं और सदस्यों के सेवा संबंधी प्रकरणों का निस्तारण स्टाक, टी एण्ड पी के लंबित लेखाबंदी दिवंगत एनपी सिंह जूनियर हाईस्कूल के देयकों का भुगतान, लम्बित चरित्र पंजिकाओं को पूर्ण कराना इंजीनियर महेश प्रसाद सोनकर के विरुद्ध एकतरफा रूप से डाले गए अग्रिम प्रकीर्ण एवं एफआईआर की कार्रवाई को वापस लिया जाए। खंड में कुछ जूनियर इंजीनियर्स, जिनके पास कार्य नहीं है। उनसे भी कार्य लिया जाए।
उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड-2 के कार्यालय में दोनों मदों में एक ही सामान की खरीद की गई है। उसकी जांच कराई जाए।
उक्त समस्याओं के त्वरित समाधान न होने पर संघ की कार्यकारिणी की ओर से आगामी दिनों में प्रशासनिक, विभागीय उच्च अधिकारियों के कार्यालयों पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे।
इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड-2 की होगी। इस दौरान संजय कुमार मौर्य, अशोक प्रसाद, बसंत यादव, सतीश, रामानन्द, एमके सिंह, आरएन तिवारी, संजीव पटेल, ज्ञानशंकर, राजेश पाण्डेय, अर्जुन प्रसाद, राकेश, शंभूनाथ आदि रहे।